
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपर मुख्य सचिव (ACS) राजेश कुमार सिंह को सभी पदों से हटा दिया। सुप्रीम कोर्ट के एक मामले को लेकर राजेश सिंह पर यह गाज गिरी।
राजेश सिंह सहकारिता और कारागार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में ACS राजेश कुमार सिंह को फटकार भी लगाई थी। उनको पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान, बीकेटी, लखनऊ के प्रमुख का दायित्व भी सौंपा गया था। अब योगी सरकार ने राजेश को सभी पदों से हटाकर वोटिंग लिस्ट में डाल दिया है। उनके स्थान पर एमपी अग्रवाल को प्रमुख सचिव सहकारिता का चार्ज सौंपा गया है। अनिल कुमार गर्ग को प्रमुख सचिव कारागार का चार्ज मिला है।
सरकार ने राजेश सिंह को वेटिंग में डाल रखा है। इसके साथ ही एमपी अग्रवाल को प्रमुख सचिव सहकारिता का चार्ज मिला है। इसके अलावा अनिल गर्ग को प्रमुख सचिव कारागार बनाया गया है। इसके अलावा वेंकटेश्वर लू को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान, बीकेटी, लखनऊ के प्रमुख का चार्ज दिया गया है।
Published on:
07 Sept 2024 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
