लखनऊ

UP बोर्ड ने दी राहत, 10वीं-12वीं के रजिस्ट्रेशन में ‘आधार’ की अनिवार्यता खत्म की

आधार कार्ड के चलते छात्रों के रजिस्ट्रेशन कम हो रहे थे। जिसे देखते हुए बोर्ड ने कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 1:25 PM IST
up_board_abolished_requirement_of_aadhaar_card_in_10th_12th_registration.jpg

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्र.छात्राओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही बोर्ड की तरफ से छात्रों के लिए आधार की अनिवार्यता को लेकर निर्देश जारी किए गए थे लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने गुरुवार की शाम को चुपके से वेबसाइट में संशोधन कर दिया है। जिससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर बच्चों के पास नहीं है आधार

दरअसल आधार कार्ड के चलते छात्रों के रजिस्ट्रेशन कम हो रहे थे। वहीं स्कूलों के दबाव में ही बोर्ड ने प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 2023 की 10वीं-12वीं परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी थी। वहीं आधार के अनिवार्य होने से कक्षा नौ से 12वीं तक के हजारों छात्रों में पढ़ाई छूटने का खतरा पैदा हो गया था। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव के चलते अधिकतर बच्चों के पास आधार नहीं है।

बोर्ड अधिकारियों ने अपनी गलती सुधार ली

हालांकि अब बोर्ड अधिकारियों ने अपनी गलती सुधार ली है। बता दें कि सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी और नेता शिक्षक दल विधानपरिषद पहले आधार के कॉलम में स्टार बना हुआ था और आधार नंबर न लिखने पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा था। अब आधार की बाध्यता को हटा लिया गया है और कॉलम पर स्टार भी नहीं है।

Published on: