लखनऊ

UP Census 2027: यूपी में इस तारीख से शुरू होगी जनगणना, देने होंगे इन सवालों के सही जवाब

उत्तर प्रदेश में जल्द ही जनगणना शुरू होने वाली है। इस बार कुल 33 सवालों के जवाब आपसे पूछे जाएंगे। जानिए कौन से सवालों के जवाब आपको देने होंगे?

2 min read
Apr 02, 2026
यूपी जनगणना 2027

UP Census 2027: पूरे देश में 1 अप्रैल से जनगणना शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी जल्दी ही जनगणना शुरू होने जा रही है। यहां दो चरणों में जनगणना कराई जाएगी। पहले चरण में मकान का सूचीकरण और उनकी स्थिति के बारे में आकलन किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी। पहले चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी इसके बाद अधिकारी 22 मई से 20 जून घर-घर जाकर फील्ड कार्य पूरा करेंगे। जातिगत गणना दूसरे चरण में ही कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडाणी, परिवार सहित किए राम लला के दर्शन

ऐतिहासिक होगी जनगणना

इस बार ये पहली बार होगा जब जनगणना डिजिटल रूप से आयोजित की जाएगी। इसमें डेटा जुटाना, उनकी एंट्री करना, सत्यापन करना और निगरानी समेत सभी कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किए जाएंगे। लोगों को स्व-गणना का भी ऑप्शन दिया जाएगा यानी वोटर स्वयं अपना डेटा जमाकर इस जनगणना में शामिल हो सकेंगे। इस बार की जनगणना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार इसमें मिलिट्री नेटवर्क जैसे सिक्योरिटी रहेगी। इस बार की जनगणना में लिव-इन जोड़ों की विवाहित जोड़ों जैसी एंट्री भी शामिल होगी।

इन सवालों के देने होंगे जवाब

जनगणना के पहले चरण में मकान का सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए लोगों से 33 सवाल पूछे जाएंगे। इन सभी सवालों की सटीक जानकारी लोगों को गणना के लिए आए हुए अधिकारियों को देनी होगी।

  1. भवन नंबर या जनगणना नंबर
  2. मकान नंबर
  3. मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री, यानी फर्श सीमेंट का है, ग्रेनाइट है या मार्बल है।
  4. मकान के दीवार में इस्तेमाल हुई सामग्री
  5. मकान की छत में इस्तेमाल हुई सामग्री
  6. मकान का इस्तेमाल
  7. मकान की हालत
  8. परिवार क्रमांक
  9. परिवार के सदस्यों की संख्या
  10. परिवार के मुखिया का नाम
  11. परिवार के मुखिया का लिंग
  12. जाति, सामान्य, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी
  13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
  14. मकान में कमरों की संख्या
  15. विवाहित दंपतियों की संख्या
  16. पेयजल का सोर्स
  17. पेयजल की उपलब्धता
  18. बिजली का सोर्स
  19. शौचालय की उपलब्धता
  20. शौचालय का प्रकार
  21. गंदे पानी की निकासी
  22. स्नानघर की उपलब्धता
  23. गैस कनेक्शन
  24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
  25. रेडियो या ट्रांजिस्टर
  26. टीवी
  27. इंटरनेट की सुविधा
  28. लैपटॉप या कंप्यूटर
  29. टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन
  30. साइकल, स्कूटर, मोटरसाइकल
  31. कार, जीप, वैन
  32. मुख्य अनाज
  33. मोबाइल नंबर

लग सकता है जुर्माना

उत्तर प्रदेश में जनगणना के लिए लगभग छह लाख से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे और सारा डेटा जुटाएंगे। ध्यान रखें कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जनगणना अधिकारियों को सही और सटीक जानकारी दे। यदि आप जानकारी देने से मना करते हैं या गलत जानकारी देते हैं तो 1000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

ये भी पढ़ें

World Autism Awareness Day: गजब की है याददाश्त लेकिन अपनों से आंख मिलाने में डरता है मासूम, जानें क्या है ऑटिज्म ?

Also Read
View All

अगली खबर