लखनऊ

संगठन को मजबूत करने के लिए यूपी कांग्रेस में हुए ये बदलाव

संगठन को मजबूत करने के लिए यूपी कांग्रेस में हुए ये बदलाव

2 min read
Oct 19, 2018
jj
संगठन को मजबूत करने के लिए यूपी कांग्रेस में हुए ये बदलाव

लखनऊ. यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता को वीरेन्द्र मदान को अपने से सम्बद्ध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के विभागों एवं प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी के साथ ही मीडिया इनपुट डिवीजन के सदस्य रहे पंकज तिवारी को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

कई अन्य आयोजन भी करेगा सेवादल

नवरात्र में कांग्रेस कार्यालय पर कन्यापूजन के बाद अब कांग्रेस क्रिसमस पर केक भी काटेगी और प्रयागराज में होने वाले कुंभ में कैंप भी लगाएगी। दरअसल नवरात्रि के मौके पर कांग्रेस ने पूरे प्रदेशभर में कन्यापूजन और फलाहार का आयोजन किया। कांग्रेस सेवादल की ओर से ये आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कन्याओं को फलाहार कराया। अब कांग्रेस अब क्रिसमस पर केक काटेगी, गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शरबत भी पिलाएगी और कुंभ में कैंप भी लगाएगी। राजबब्बर ने ये भी कहा कि कि पहले भी सेवादल इस तरह के आयोजन करता रहा है। अब मीडिया को बुलकार ये सब करने की आवश्यकता इसलिए आ पड़ी क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि उन्हीं का धार्मिक कार्यों में हक है। जबकि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पाण्डेय के मुताबिक, हर बार माघमेले, अर्धकुंभ व कुंभ में सेवादल का कैंप लगता है लेकिन इस बार चर्चा ज्यादा हो रही है। प्रयागराज में हमारे कैंप में साल 1989 में राजीव गांधी व साल 2000 में सोनिया गांधी भी आ चुकी हैं। इस कैंप में 150-200 कार्यकर्ता हर समय रहेंगे जो लोगों की मदद करेंगे। श्रृद्धालुओं को खाना भी खिलाया जाएगा। इसके अलावा पिछली बार की ही तरह कंबल भी बांटे जाएंगे। इसके अलावा हेल्थ कैंप भी लगाएगी।

Published on:
19 Oct 2018 08:06 pm