लखनऊ

UP Flood: यूपी में बारिश और बिजली से सात की मौत, योगी सरकार देगी 4 -4 लाख मुआवजा

UP Floods: मुख्यमंत्री ने शोक जताया, मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान। बाढ़ और बारिश से 17 की मौत, राहत और बचाव कार्य तेज।
2 min read
• •
Sep 14, 2024
UPWeatherAlert
UPWeatherAlert

UP Floods: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने से बीते 24 घंटों में सात लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और आकाशीय बिजली से भारी नुकसान हुआ है, जिसमें छह मौतें बारिश के कारण और एक मौत बिजली गिरने से हुई है। मृतकों में कन्नौज, मथुरा, इटावा, बुलंदशहर, अमरोहा और गाजियाबाद के लोग शामिल हैं, जबकि श्रावस्ती में आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बाढ़ से 17 मौतें, 11 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार का भी आदेश दिया है। इसके साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में तैनात कर दी गई हैं ताकि राहत कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आए।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बढ़ी राहत टीमें

बाढ़ के कारण प्रदेश के कुल 37 जिलों में से फिलहाल 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक बाढ़ से 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,056 मकानों को नुकसान पहुंचा है। सरकार ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। फर्रुखाबाद, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, जालौन, सीतापुर, बांदा, और पीलीभीत में एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात की गई हैं, जो राहत कार्यों में जुटी हैं।

Updated on:
14 Sept 2024 12:57 pm
Published on:
14 Sept 2024 12:57 pm
Also Read
View All
‘लाखों बेटियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं’, CM योगी बोले- प्रदेश में महिलाओं की शिक्षा घोर उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी

‘सरकार को चुनाव कराने में क्या डर था?’, HC के 3 महीने के अंदर पंचायत इलेक्शन कराने के आदेश पर बोलीं आराधना मिश्रा

UP Panchayat Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का दिया आदेश, हाईकोर्ट ने क्यों जताई थी नाराजगी; जानिए पूरा मामला

UP Politics: 50 सीटें भी BJP को मिल गईं तो ये दुनिया के सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक होगा: सांसद अवधेश प्रसाद

BJP मंत्री जयवीर सिंह का इंडिया गठबंधन पर हमला, बोले- जनता ने नकारा, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष