लखनऊ

गर्मी ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में भी राहत नहीं

पमान 44 डिग्री पार जाने की संभावना जताई गई है। लू की चेतावनी भी जारी की गई है। जेपी गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो सकता है।
less than 1 minute read
Apr 03, 2022
UP Weather Heat Wave IMD Temperature Break Record of 25 Years
UP Weather Heat Wave IMD Temperature Break Record of 25 Years

UP Weather: मार्च के बाद अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। इस माह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता की मानें तो इस साल 25 वर्ष की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान 44 डिग्री पार जाने की संभावना जताई गई है। लू की चेतावनी भी जारी की गई है। जेपी गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो सकता है। पश्चिमी हवाओं के चलने के बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद आगरा में 41.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कानपुर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग निदेशक ने कहा कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

बता दें कि प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ और वाराणसी प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में से एक हैं। इन जिलों में खासतौर से गर्मी के अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
03 Apr 2022 03:57 pm
Published on:
03 Apr 2022 03:57 pm