लखनऊ

Uttarakhand By Election 2024: उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान बवाल, भारी फोर्स तैनात

Uttarakhand By Election 2024: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलौर विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान आठ से दस राउंड की फायरिंग की गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। शांति व्यवस्‍था के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

2 min read
Jul 10, 2024
Uproar during by-election in Mangalore and Badrinath assembly seat of Uttarakhand, heavy force deployed Uttarakhand By Election Voting Live
उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान बवाल, भारी फोर्स तैनात

Uttarakhand By Election 2024: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत बुधवार को वोटिंग हो रही है। मंगलौर विधानसभा सीट बीएसपी विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन से खाली हो गयी थी। इसलिए इस सीट पर बुधवार को उपचुनाव हो रहा है। हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना, कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और बसपा के प्रत्याशी उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी चुनावी मैदान में हैं। जबकि चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे और उनके भाजपा में शामिल होने के बाद कराए जा रहे हैं।

बीजेपी से चुनाव लड़ रहे राजेंद्र भंडारी

चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस से सीटिंग विधायक रहे राजेंद्र भंडारी अब बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस से वरिष्ठ नेता लखपत बुटोला मैदान में उतरे हैं। ऐसे में बदरीनाथ सीट पर बीजेपी के राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस के लखपत बुटोला के बीच टक्कर है। वहीं बुधवार दोपहर में मंगलौर विधानसभा सीट के लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 53-54 नंबर पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। दरअसल, मंगलौर विस सीट बीएसपी का गढ़ रही है। राज्य गठन के बाद हुए पांच विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 4 बार बसपा ने जीत हासिल की।

आठ से दस राउंड हवाई फायर हुई

मंगलौर सीट पर मतदान के दौरान आठ से दस राउंड हवाई फायर हुई। मामले में एसपी ग्रामीण रुड़की, हरिद्वार स्वपन किशोर का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने की बात के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव हो रहा है।

एक वीडियो ने करवा दिया भारी बवाल

बताया जा रहा है कि हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। इसी बीच मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील लिब्बरहड़ी गांव से मारपीट और हंगामे की सूचना आने लगी। थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता खून से लथपथ दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आते ही कांग्रेस हमलावर हो गई। कांग्रेसियों ने भाजपा समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया।

कांग्रेस प्रत्याशी निजामुद्दीन ने क्या कहा?

इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने बताया कि मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव शुरू होने के साथ असामाजिक तत्व लिब्बरहड़ी में दहशत फैलाए हुए हैं। गरीब तबके के वोटरों को डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा "दोपहर में हंगामे की सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा। मैंने एक चोटिल शख्स को अस्पताल भी पहुंचाया है। भाजपा के लोग हार के डर से कांग्रेस समर्थकों को डराने और हिंसक गतिविधियों का सहारा ले रहे हैं। मैंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।"

Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो