
UP By Election 2024
UP By Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आगे होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। यह तैयारी सरकार और संगठन दोनों स्तर पर है। पार्टी ने उपचुनाव वाले सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रत्याशी चयन की कवायद भी शुरू कर दी है।
एक ओर सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी इन सीटों पर लगाए गए हैं। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह हर सीट पर मंडलवार कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे हैं। यूपी विधानसभा की दस सीटों पर अगले तीन महीने में उपचुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में अपेक्षित नतीजे न मिलने के बाद अब भाजपा ने उपचुनाव वाली सीटों पर जीत को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी अपने दो दिनी दौरे में सभी सीटें जीतने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व को दे गए हैं। पार्टी की ओर से हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों को प्रभार सौंपा गया है। इनके साथ संगठन से भी एक-एक पदाधिकारी को लगाया है। यह सभी सीटों पर पहली बैठक कर चुके हैं। दावेदारों ने भी संपर्क का सिलसिला शुरू कर दिया।
Updated on:
10 Jul 2024 01:55 pm
Published on:
10 Jul 2024 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
