
UP Weather forecast उत्तर प्रदेश गर्म हवा से झुलस रहा है। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। कई जिले हीट वे से बुरी तरह से प्रभावित रहे। अधिकतर जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हुआ। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले 72 घंटों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। खासतौर पर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, इटावा, औरैया, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी जिले हीट वे से बुरी तरह से प्रभावित रहेंगे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि, 11 जून से अगले कुछ दिन दिन तक यूपी के कुछ जिलों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बांदा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, झांसी और मेरठ मंडल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा वहीं अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और आगरा मंडल में तापमान सामान्य से 1.6 से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
यूपी में ठंडा जिला रहा इटावा
रात के तापमान की बात करें तो इटावा पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान वाला जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं।
लखनऊ का अधिकतम तापमान क्या है?
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वाराणसी का अधिकतम तापमान क्या है?
वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रयागराज का अधिकतम तापमान क्या है?
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कानपुर का अधिकतम तापमान क्या है?
कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गोरखपुर का अधिकतम तापमान क्या है?
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अयोध्या का अधिकतम तापमान क्या है?
अयोध्या में अधिकतम तापमान 46.1 और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मेरठ का अधिकतम तापमान क्या है?
मेरठ में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगरा का अधिकतम तापमान क्या है?
आगरा में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।