लखनऊ

पियक्कड़ों के लिए गुड न्यूज, यूपी में जल्द खुल सकते हैं बार

उत्तर प्रदेश में पियक्कड़ों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। अनलॉक-4 में उत्तर प्रदेश में बार खुल सकते हैं। हालांकि, यूपी सरकार ने अपनी गाइडलाइन में इसका कोई जिक्र नहीं किया है लेकिन केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद देश के अन्य हिस्सों में बार खोलने की अनुमति मिल गई है।
less than 1 minute read
Sep 01, 2020
पियक्कड़ों के लिए गुड न्यूज, यूपी में जल्द खुल सकते हैं बार
पियक्कड़ों के लिए गुड न्यूज, यूपी में जल्द खुल सकते हैं बार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पियक्कड़ों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। अनलॉक-4 में उत्तर प्रदेश में बार खुल सकते हैं। हालांकि, यूपी सरकार ने अपनी गाइडलाइन में इसका कोई जिक्र नहीं किया है लेकिन केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद देश के अन्य हिस्सों में बार खोलने की अनुमति मिल गई है। इसी आधार पर यूपी में भी बार खोलने पर योगी सरकार जल्द कोई फैसला सुना सकती है। बार खोले जाने को लेकर आबकारी विभाग तैयारी कर रहा है। विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि इस पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने पर आदेश जारी कर दिया जाएगा।

कोरोना की वजह से 24 मार्च से शराब व बीयर की दुकानों के साथ बार भी बंद कर दिए गए थे। 4 मई से शराब व बीयर की फुटकर दुकानें व मॉडल शॉप खोल दी गईं। मगर इनमें से देसी शराब की फुटकर दुकान व मॉडल शाप पर बैठकर शराब व बीयर आदि पीने की इजाजत नहीं थी। इससे फुटकर विक्रेताओं को समुचित बिक्री नहीं मिल पा रही थी। हाल ही में इन दुकानों में बैठकर शराब व बीयर पीने की अनुमति दे दी गई। अब अगले चरण में बार भी खोल दिए जाएंगे।

Published on:
01 Sept 2020 09:32 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब