लखनऊ

Weather Updates : मौसम विभाग का 23-24 मई को झमाझम बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी धूल भरी हवाएं

Mausam Vibhag Updates यूपी में 22 मई से मौसम सुहावना होने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 23 मई और 24 मई को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में पर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दो-तीन दिन के अंतर में भारी बारिश होगी।

2 min read
May 21, 2022
Weather Updates : मौसम विभाग का 23-24 मई को झमाझम बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी धूल भरी हवाएं

weather update यूपी में 22 मई से मौसम सुहावना होने वाला है। मौसम विभाग ने आज 21 मई से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही, कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 22 मई से बाराबंकी, गोंडा, सीतापुर, बस्ती, लखीमपुर, गोरखपुर, बरेली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 23 मई और 24 मई को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ का मौसम शुक्रवार रात बेहद सुहावना था। ठंडी हवाएं तेज रफ्तार में कह रही थी। इन हवाओं से लखनऊवासियों का काफी राहत रही। शनिवार सुबह बदली छाई हुई थी। लग रहा था आज लखनऊ और आस-पास के जिलों में जमकर बारिश हो ही जाएगी। पर दोपहर बाद मौसम यकायक बदल गया। और दोपहर तीन बजे लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दो-तीन दिन के अंतर में भारी बारिश होगी।

मौसम अब जल्‍द ही करवट लेने वाला है। जल्‍द ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अभी तक जहां 45 डिग्री तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था, वहीं अब उन्‍हें हल्‍की बारिश से राहत मिलेगी। हालांकि समर वैकेशन शुरू हो गए हैं। तो अब सुहाने मौसम में और भी ज्‍यादा घूमने का मजा आएगा। रविवार से उत्तर प्रदेश का मौसम सुहाना होने वाला है। मौसम विभाग ने आज (21 मई) से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

20 मई और 21 मई की बात करें तो सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इस दिन रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, में कहीं कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

23 मई और 24 मई को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 47.6 डिग्री सेल्सियस, आगरा और कानपुर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 25.2 डिग्री सेल्सियस, मेरठ और गोरखपुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। धूल भरी हवाओं के चलते लखनऊ का एक्यूआइ स्तर एक बार फिर खराब स्तर 213 पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Published on:
21 May 2022 03:03 pm
Also Read
View All