लखनऊ

Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी के कई पूर्वी जिलों में 9 जून से बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में आरेंज अलर्ट

Weather Updates यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने आठ जून तक यूपी के 25 जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में तो भीषण लू चलने के लिहाज से आरेंज अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jun 07, 2022
Weather Forecast Update

यूपी की जनता मानसून का इंतजार कर रही है। इधर यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने आठ जून तक यूपी के 25 जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में तो भीषण लू चलने के लिहाज से आरेंज अलर्ट जारी किया है। पर मौसम विभाग की इन डरावनी चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने एक संभावना जताई है कि, इस भीषण गर्मी के बीच 9 जून से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, नौ जून से पूर्वी क्षेत्रों में हल्‍की फुल्‍की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगर मानसून की बात करें तो यूपी में मानसून के 15 जून तक आने की उम्मीद जताई गई है।

लखनऊ में गर्मी से बेहाल

राजधानी लखनऊ में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी पूरे शबाब पर है। लखनऊ में अधिकतम तापमान आने वाले तीन दिन 42-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लखनऊ से लगे जिलों में भी यही हाल रहेगा। पर तराई इलाकों में मौसम में कुछ राहत रहेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, संभव है कि, बादल छाए रहे कहीं कहीं बूंदें भी गिर सकती है। सोमवार को दिन भर चढ़ते पारे से लखनऊ समेत ज्‍यादातर सभी जिलों में बेहद गर्मी रही। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

एनसीआर में लू का प्रकोप

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हीट वेव की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

फतेहपुर में सबसे अधिक तापमान

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस और फतेहगढ़ में 46.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे कम तापमान इटावा में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शुष्क मौसम के साथ अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार जताए हैं।

Published on:
07 Jun 2022 11:57 am
Also Read
View All