लखनऊ

Weather Alert : यूपी में मौसम का कहर हीट स्ट्रोक से छह की मौत, बांदा में पारा 49 डिग्री पहुंचा

Weather Updates मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बांदा और चित्रकूट का तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। हीट स्ट्रोक से उरई में दो, महोबा, कानपुर देहात, कन्नौज और हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मतलब पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है।

2 min read
May 15, 2022
Weather Alert : यूपी में मौसम का कहर हीट स्ट्रोक से छह की मौत, बांदा में पारा 49 डिग्री पहुंचा

यूपी में मौसम कहर बरपा रहा है। कड़ी धूप और गर्म हवाओं की वजह से सूबे में हालात बहुत बुरे हो गए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बांदा और चित्रकूट का तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बुंदेलखंड के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया। हीट स्ट्रोक से उरई में दो, महोबा, कानपुर देहात, कन्नौज और हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मतलब पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, दक्षिण-पश्चिमी जिलों में शुष्क हवाएं चल रही हैं। इसलिए बांदा, झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा आदि जिलों का तापमान अधिक है। मध्य उत्तर प्रदेश में उमस ज्यादा है। उन्होंने बताया कि अभी गर्मी का क्रम जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को मई के आखिरी में गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है पर अन्य जिलों में गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।

बांदा में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस

उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है। यूपी में रविवार को पूरे राज्य में सबसे गर्म जिला बांदा रहा। यहां तापमान जानकर आपको आश्चर्य होगा। रविवार को बांदा जिले का पारा 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। इतना तापमान इस गर्मी में पूरे राज्य में अब तक कहीं रिकॉर्ड नहीं किया गया। दूसरे नंबर पर आगरा रहा। आगरा में तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आगरा में भी इस गर्मी का सबसे अधिक तापमान रहा। इसके अलावा, हीट स्ट्रोक के चलते छह लोगों की मौत हो गई।

सिर्फ दो जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा

लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, सिर्फ बहराइच और गोरखपुर ऐसे रहे जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाकी सभी जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। झांसी गर्मी के मामले में तीसरे नम्बर पर रहा। यहां 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 46, हमीरपुर 45.2, अलीगढ़ 44.6, कानपुर एयरफोर्स 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

Published on:
15 May 2022 11:07 pm
Also Read
View All