लखनऊ

Weekend Lockdown- यूपी में शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन, बाजार रहेंगे बंद, चिकित्सा संबंधी सेवाएं रहेंगी जारी

- Weekend Lockdown - कोरोना की रफ्तार थामने को वीकेंड लॉकडाउन की शुरूआत - बाजार रहेंगे बंद, मेडिकल सुविधा रहेगी जारी

less than 1 minute read
Apr 24, 2021
Weekend Lockdown- यूपी में शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन, बाजार रहेंगे बंद, चिकित्सा संबंधी सेवाएं रहेंगी जारी
Weekend Lockdown- यूपी में शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन, बाजार रहेंगे बंद, चिकित्सा संबंधी सेवाएं रहेंगी जारी

लखनऊ. Weekend Lockdown. उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए साप्ताहिक बंदी की शुरुआत हो चुकी है। आज रात (शनिवार 24 अप्रैल) 8 बजे से शुरू होकर यह साप्ताहिक तालाबंदी सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगी। इसी के साथ पहले से चला आ रहा नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा। यूपी में कोरोना की खस्ता हालत देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है जिसमें कुछ ही चीजों की अनुमति है। आइये जानते हैं वीकेंड लॉकडाउन में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा।

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान क्या खुला रहेगा

1. औद्योगिक इकाइयां।

2. शादी-विवाह के कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर मनाही।

3. अनिवार्य सेवाएं।

4. पूर्व निर्धारित परीक्षाएं।

5. चिकित्सा संबंधी सेवाएं जारी रहेंगी।

6. अंतिम संस्कार(20 लोगों की ही अनुमति होगी)।

7. सार्वजनिक वाहन, राज्य द्वारा संचालित(50 फीसदी की क्षमता के साथ)।

8. आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं।

इन पर रहेगी पाबंदियां

- बाजार बंद रहेंगे।

- वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

- सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे।

Published on:
24 Apr 2021 09:26 am