मैनपुरी

Pulwama Terror Attack : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमले के बाद यहां का सैनिक लापता

पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर आतंकवादी हमले के बाद से करहल निवासी सैनिक राम वकील लापता हैं। आठ फरवरी को वे वापस ड्यूटी पर गए थे।

less than 1 minute read
Feb 15, 2019
ram vakil
ram vakil

मैनपुरी। आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया। इसमें 43 जवान शहीद हो गए हैं। शहीदों में आगरा का जवान कौशल कुमार रावत भी शामिल है। इसके साथ ही मैनपुरी के करहल निवासी सैनिक राम वकील लापता हैं। आठ फरवरी को वे मैनपुरी से वापस ड्यूटी पर गए थे।

घर पर उमड़ा हुजूम

गांववालों ने बताया कि गांव और आसपास के युवा उनसे बहुत प्रभावित हैं। उनकी राह पर चलने का सपना देखते हैं। पुलवामा हमले (Pulwama Terrorist Attack) में उनके लापता होने की जानकारी घरवालों के साथ-साथ ग्रामीणों को हो गई है। रात्रि में ही हुजूम घर पर उमड़ना शुरू हो चुका था। ग्राम प्रधान गीतिका यादव मौके पर मौजूद रहे। हमले की जानकारी के बाद से गांववाले पुख्ता खबर का इंतजार करते रहे। रात करीब 11 बजे तक इतना पता चल सका कि राम वकील का नाम लापता सैनिकों की सूची में शामिल है।

आठ फरवरी को मैनपुरी से गए थे

राम वकील के तीन बच्चे राहुल (15), साहुल (10) और गोलू (3) हैं। उनकी मां का नाम अमितश्री है। पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई राम नरेश ही यहां परिवार की देखरेख कर रहे हैं। बताया गया कि दिन में राम वकील की अपनी पत्नी गीता से बात हुई थी। वे 8 फरवरी को ही मैनपुरी से गए थे। घरवालों से करीब-करीब रोज ही बात होती थी। पुलवामा हमले के बाद से कोई पता नहीं चल रहा है।

Updated on:
15 Feb 2019 01:19 pm
Published on:
15 Feb 2019 08:03 am