मैनपुरी

हिंदू बताकर की दोस्ती: धीरे-धीरे बढ़ाए प्रेम संबंध; 2 साल तक दूसरे समुदाय का युवक करता रहा दुष्कर्म

Mainpuri: मैनपुरी में एक युवक पर पहचान छिपाकर युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। होटल में आधार कार्ड देखने पर युवती को सच्चाई पता चली, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। जानिए क्या है माजरा।
less than 1 minute read
Feb 21, 2026
Gang Rape
दुष्कर्म

Mainpuri: मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में युवक ने शादी का वादा किया, जिस पर युवती ने भरोसा कर लिया।

होटल में बनाए संबंध, आधार कार्ड से हुआ खुलासा

पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आठ फरवरी को युवक उसे राधारमन रोड स्थित एक होटल में ले गया। इसी दौरान कमरे में मेज पर रखा युवक का आधार कार्ड युवती ने देखा, जिससे उसकी असली पहचान सामने आ गई। युवती के अनुसार, युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी।

विरोध करने पर मारपीट और धमकी का आरोप

सच्चाई पता चलने के बाद जब युवती ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

ऐसे मामले में पहले पुलिस सत्यता की जांच करती है। इस मामले में एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
21 Feb 2026 03:56 pm
Published on:
21 Feb 2026 03:56 pm