Share Market News

Gold Rate Today: फिर से सस्ता हुआ सोना, जानिए कितनी हो गई कीमत

भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत में देखने को मिल रही है गिरावट चांदी की कीमत में 43 रुपए की मामूली बढ़त, 60181 रुपए हुए दाम
less than 1 minute read
Oct 29, 2020
Gold Rate Today 29th October 2020, Gold and Silver Price in India
Gold Rate Today 29th October 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में मामूली तेजी है। वायदा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोना 50450 रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 61 हजार रुपए के काफी नीचे आ गई है। जानकारों की मानें तो सोनेे में एक बार फिर से इंवेस्ट करने का समय आ गया है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है।

पहले सोने की बात करें तो मौजूदा समय में सोने की कीमत में 54 रुपए की तेजी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से दाम 50,441 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 50,446 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। जबकि बुधवार रात को सोना की कीमत50,495 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं बात चांदी की कीमत की करें तो 43 रुपए की मामूली बढ़त के 60,181 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 60,069 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। जबकि बुधवार रात को चांदी की कीमत 60,138 रुपए प्रति किलोग्राम पर करोबार कर रही थी।

Published on:
29 Oct 2020 09:25 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न