Share Market News

ऑयल इंडिया ने जारी किए तिमाही नतीजे, कंपनी को हुआ 627 करोड़ का प्रॉफिट

दूसरी तिमाही में 627.23 करोड़ रुपये बढ़ा कंपनी का मुनाफा कच्चे तेल से औसत आमदनी प्रति बैरल 61.30 डॉलर रही
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 10:26 AM IST
Oil India Limited
Oil India Limited

नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ( Oil Indian Limited ) को सितंबर तिमाही में 627.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह पिछले साल इसी तिमाही के लाभ से 27.2 फीसदी कम है। पिछले साल दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 862.01 करोड़ रुपये था।


शेयर बाजार को दी जानकारी

कंपनी ने शेयर बाजार को शनिवार को दी गयी सूचना में कहा है कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय घट कर 3,481.52 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी दौरान 4,031.41 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी की कारोबार से आय 3,213.61 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 3,743.58 करोड़ रुपये थी।


61.30 डॉलर प्रति बैरल हुई आमदनी

आपको बता दें कि इस दौरान टैक्स और अन्य प्रावधानों से पूर्व का मार्जिन एक साल पहले के 44 फीसदी से घट कर 43 फीसदी रहा। कंपनी को आलोच्य तिमाही में कच्चे तेल से औसत आमदनी प्रति बैरल 61.30 डॉलर रही । एक साल पहले इसी दौरान प्रति बैरल प्राप्ति 73.42 डॉलर की थी।


कच्चे तेल के उत्पादन में आई कमी

चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही में कंपनी ने 16.3 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया। एक साल पहले इसी छमाही में उत्पादन 17 लाख टन था। इसी दौरान प्राकृतिक गैस का उत्पादन 145.9 करोड़ घन मीटर रहा । एक साल पहले इसी अवधि में गैस उत्पादन 143 करोड़ घन मीटर था।


अंतरराष्ट्रीय बजार में गिरे तेल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बजार में तेल के दाम गिरने से कच्चे तेल से प्राप्ति 12.23 फीसदी घट गयी। इसके विपरीत प्राकृतिक गैस से कंपनी को प्रति एमएमबीटीयू (इकाई) 3.69 डॉलर मिले जबकि एक पहले अप्रैल-सितंबर छमाही में गैस बिक्री से प्रप्ति 3.06 डॉलर प्रति इकाई था।

Updated on:
10 Nov 2019, 10:26 AM IST
Published on: