Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आपको चुकाने होंगे इतने दाम

Petrol Diesel Price Today: देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 20 से 25 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला है। जबकि डीजल के दाम में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2021, 8:34 AM IST
Petrol Diesel Price Today
,Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में पहले दो दिन के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 20 से 25 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला है। जबकि डीजल के दाम में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दोनों में तीन दिनों में 50 से 75 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिल चुका है। वास्तव में पहले से ही इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे, उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। सबसे ज्यादा दाम दिल्ली में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 90.99 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत 91.14 और 97.34 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद दाम 92.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम क्रमश: 81.42 रुपए और 88.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 28 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत 84.26 रुपए और 86.35 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है।

Updated on:
6 May 2021, 8:34 AM IST
Published on: