Share Market News

Delhi नहीं देश के इस शहर में Diesel की सबसे ज्यादा कीमत, जानिए क्या हैं Petrol के दाम

Delhi नहीं बल्कि देश की पिंक सिटी Jaipur में हैं Diesel के सबसे ज्यादा दाम Maharashtra के Aurangabad में 88.27 रुपए के साथ Petrol की सबसे ज्यादा कीमत

2 min read
Jul 21, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 21st July 2020

नई दिल्ली। जैसा कि हम सब को पता है कि देश की राजधानी दिल्ली ही इकलौती ऐसी जगह है जहां पर डीजल के दाम ( Diesel Price ) पेट्रोल ( Petrol Price ) से ज्यादा है, लेकिन ऐसा नहीं है कि देश में डीजल की कीमत ( Diesel Price in India ) दिल्ली में सबसे ज्यादा है। देश की पिंक सिटी कहे जाने वाली जयपुर सिटी में डीजल की कीमत ( Diesel Price in Jaipur ) में देश में सबसे ज्यादा है। वहीं बात पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price in India ) की करें तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में सबसे ज्यादा दाम है। अगर बात देश के चारों महानगरों की बात करें तो आज डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल और डीजल के कितने दाम ( Petrol Diesel Price Today ) चुकाने होंगे।

इन शहरों में हैं पेट्रोल और डीजल के सबसे ज्यादा दाम
पहले बात डीजल की करें तो राजस्थान के जयपुर शहर में डीजल के दाम सबसे ज्यादा है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में डीजल की कीमत 82.35 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। देश के किसी भी हिस्से में इससे ज्यादा डीजल के दाम कहीं नहीं है। वहीं पेट्रोल की कीमत भी जयपुर में 87.57 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं बात सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत में किस शहर में हैं तो पहले स्थान पर नाम महाराष्ट्र के औरंगाबाद का देखने को मिलता है। मौजूदा समय में औरंगाबाद में पेट्रोल के दाम 88.27 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। जबकि यहां पर डीजल के दाम 80.91 रुपए प्रति लीटर हैं।

महानगरों में स्थिर है डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ोतरी के बाद आज फिर से डीजल के दाम में राहत देखने को मिली है। देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलााव देखने को नहीं मिला है। जबकि सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था और कोलकाता और चेन्नई में यही इजाफा 10 पैसे प्रति लीटर का था। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 81.64 रुपए, 79.83 रुपए, 76.77 रुपए और 78.60 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि देश के चारों महानगरों में जुलाई के महीने में 1 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।

लगातार 22 वें दिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महनगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 22वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि 29 जून को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद देश देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Updated on:
21 Jul 2020 07:53 am
Published on:
21 Jul 2020 07:50 am
Also Read
View All