Petrol-Diesel Price Today: 17 जून 2019 से IOCL की ओर से Petrol और Diesel के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज यानी 19 जून 2019 को भी रविवार वाले दाम चुकाने होंगे।
नई दिल्ली। देश में Petrol और Diesel की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम ( Petrol diesel price Today ) में कटौती देखने को मिली थी। उसके बाद से कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। आपको बता दें कि रविवार को देश चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम ? 9 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। वहीं 29 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। तब से अब तक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में करीब 2 रुपए और डीजल की कीमत में करीब 3 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं।
पेट्रोल की कीमतें स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में बुधवार को भी कोई बदलाव देखने को मिला। बुधवार को वहीं दाम लागू रहेंगे, जो रविवार को थे। रविवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 69.93, 72.19, 75.63 और 72.64 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी बुधवार को भी डीजल के दाम वही रहेंगे जो रविवार को थे। आपको बता दें कि रविवार को डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल दाम क्रमश: 63.84 और 65.76 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.93 और 67.52 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है डीजल
29 मई से 16 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तब से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.93 रुपए और डीजल में 2.85 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 1.73और डीजल 2.69 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 1.84और डीजल 2.94 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है। चेन्नई में डीजल के दाम में सबसे अधिक कीमत 2.96 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 1.95 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.