Share Market News

शनिवार को 15 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में भी हुआ इजाफा

पेट्रोल-डीजल ( petrol diesel ) के दाम में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है आईओसीएल की वेसाइट से मिली जानकारी

2 min read
petrol.jpeg
petrol diesel price today

नई दिल्ली। रविवार को देश में पेट्रोल और डीजल ( petrol price today ) के दाम में इजाफा देखने को मिला है। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल ( Diesel price today ) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज देश की राजधानी में पेट्रोल के भाव ( petrol-diesel ) में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा अगर डीजल के दाम की बात करें तो आज डीजल की कीमतों में औसतन 07 पैसे प्रति लीटर की बढ़त देखी गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे-


आईओसीएल की वेसाइट से मिली जानकारी

आईओसीएल ( IOCL ) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के भाव में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है। इस इजाफे के बाद इन दोनों महानगरों में पेट्रोल का भाव क्रमश: 72.85 और 75.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।


पेट्रोल के भाव में हुआ इजाफा

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इस बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल का भाव 78.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़त देखने को मिली है। इस बढ़त के बाद चेन्नईवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 75.55 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे।


डीजल के भाव में हुआ इजाफा

डीजल के दाम की बात करें तो आज देश के महानगरों में डीजल के भाव में 07 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इस इजाफे के बाद दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में डीजल का भाव क्रमश: 65.91, 69.13 और 68.32 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा चेन्नई में आज डीजल के भाव में 08 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद यहां डीजल का भाव 69.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Updated on:
09 Nov 2019 10:41 am
Published on:
09 Nov 2019 09:56 am