Share Market News

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 11400 अंकों के पार

सेंसेक्स 74.68 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 37,660.19 पर जबकि निफ्टी 3.8 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,381.55 पर खुला।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 10:06 AM IST
Sensex
मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 11400 अंकों के पार

नर्इ दिल्ली। देश के शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 109.03 अंकों की मजबूती के साथ 37,694.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 28.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,406.10 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 74.68 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 37,660.19 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.8 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,381.55 पर खुला। वहीं दूसरी आेर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक उछला है।

इन शेयरों में मजबूती आैर कमजोरी
फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। हालांकि पीएसयू बैंक और आईटी शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 26,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में यस बैंक, एचयूएल, डॉ रेड्डीज, बीपीसीएल, ल्यूपिन, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टाटा स्टील 1.7-1.1 फीसदी तक चढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, विप्रो, पावर ग्रिड, वेदांता और भारती एयरटेल 1.8-0.4 फीसदी तक गिरे हैं।


मिडकैप आैर स्माॅलकैप
मिडकैप शेयरों में सेंट्रल बैंक, बायोकॉन, गृह फाइनेंस, सीजी कंज्यूमर और यूनाइटेड ब्रुअरीज 4-1.8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में केनरा बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन होटल, यूनियन बैंक और हैवेल्स इंडिया 2.9-1.2 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में कॉरपोरेशन बैंक, एमएमटीसी, यूको बैंक, एसटीसी इंडिया और मोहोता इंडस्ट्रीज 9.8-6 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में केसीपी शुगर, 8के माइल्स, आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट, बलरामपुर चीनी और द्वारिकेश शुगर 7.3-4.2 फीसदी तक लुढ़के हैं। आपको बता दें कि सोमवार को शेयर बाजार 500 अंकों तक गिरा था। जिसके बाद भारी अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Updated on:
18 Sep 2018, 10:06 AM IST
Published on: