Share Market News

Share Market Opening: शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में करीब 49 अंकों की बढ़त

Share Market Opening: आज Share Market में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिल रही है। Sensex 48 अंकों की बढ़त के साथ है, वहीं Nifty भी 11925 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

2 min read
Jul 03, 2019
मोदी के शपथग्रहण से पहले बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 329 अंक और निफ्टी 84 अंक उछलकर हुआ बंद

नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार ( share market ) में शुरुआत की ट्रेडिंग में गिरावट देखने को मिली। जहां सेंसेक्स ( sensex ) करीब 16 अंकों की गिरावट के साथ खुला और निफ्टी 50 ( nifty 50 ) सपाट स्तर पर खुला रहा। उसके सेंसेक्स की यह गिरावट 50 अंकों तक पहुंची। लेकिन 9 बजकर 30 मिनट में बाजार में तेजी लौटी और सेंसेक्स करीब 49 अंकों की तेजी के साथ लौट आया। वहीं निफ्टी भी 13 अंकों की मजबूती पर आ गया। आपको बता दें कि आज रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की मजबूती के साथ खुला है।

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी लौटी
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटती हुई दिखाई दे रही है। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.97 अंकों की बढ़त के साथ 39849.45 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 7.35 अंकों की बढ़त के साथ 11917.65 अंकों पर है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप दोनों दबाव में दिखाई दे रहे हैं। बीएसई स्मॉलकैप 12.68 और बीएसई मिडकैप 13.67 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बैंकिंग सेक्टर में सुस्ती
आज सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग सेक्टर में सुस्ती दिखाई दे रही है। बैंक एक्सचेंज 16.32 अंकों की बढ़त के साथ दबाव में है। वहीं बैंक निफ्टी 7 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी, फॉर्मा, आईटी और मेटल में गिरावट देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर में क्रमश: 22.57, 11.74, 50.21 और 22.11 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 89.29 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं तेल और गैस 68.86 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो, कैपिटल गुड्स और पीएसयू भी हरे निशान पर हैं।

इंडियाबुल्स में 2.19 फीसदी की तेजी
आज एनएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 1.19 फीसदी की तेजी दिखाई दे रही है। वहीं इंडसइंड बैंक के शेयर 1.46 फीसदी, जी लिमिटेड 1.33, यस बैंक 1.29 फीसदी और एशियन पेंट के शेयर्स में 1.10 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों में वेद लिमिटेड, डॉ. रेड्डी, ईकर मोटर्स, गेल और हिंडाल्कों के शेयरों में गिरापट देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
03 Jul 2019 10:21 am
Also Read
View All