मथुरा

दूल्हे के लड़खड़ाते पैरों को देख दुल्हन बोली, ये दूल्हा है शराबी, नहीं करनी शादी

बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई।

less than 1 minute read
Nov 23, 2019
untitled_16_4725413-m.jpg

मथुरा। बैंड बाजा के साथ धूमधाम से बारात पहुंच गई। सात फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन बोली शादी नहीं करनी है। दूल्हा शराबी है। इसके बाद सभी ने बहुत समझाया, लेकिन बात नहीं बनी, इसके बाद बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई।

यहां का है मामला
ये मामला यमुनापार का है। गोकुल के युवक की शादी यमुनापार की लड़की के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख आई, तो परिजन बारात लेकर मैरिज होम पहुंच गए। सभी बेहद खुश थे, बाराती बैंड बाजा पर झूम रहे थे। इस दौरान न जाने किसने दुल्हन पक्ष के लोगों से जाकर कह दिया, कि दूल्हा शराब का आदी है, बस इसी बात पर बात बिगड़ गई।

दुल्हन ने किया इंकार
सात फेरों से पहले जब दुल्हन को ये जानकारी हुई, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गई। उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही दूल्हा पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बादयुवक बिना शादी के वापस गोकुल आ गया। इसे लेकर गोकुल में तरह तरह की चर्चा रही।

Published on:
23 Nov 2019 10:44 am