Mathura Wedding Cash Garland: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक शादी समारोह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सुरीर थाना क्षेत्र के नगला फोंदा गांव में दो चचेरे भाइयों की घुड़चढ़ी के दौरान उनके जीजा ने ऐसा तोहफा दिया कि मेहमान और ग्रामीण हैरान रह गए। दोनों दूल्हों को 500 रुपये के नोटों से बनी करीब 100-100 फीट लंबी मालाएं पहनाई गईं। दावा है कि प्रत्येक माला की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। यानी कुल दो करोड़ रुपये की ये नोटों वाली विशाल मालाएं अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं।