हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चार साल के रुद्र (10) कान्हा (32) साल की रूबी और ज्योति (30) के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं, घायलों में आशा, गिरिजा, पलक और गौरी के नाम सामने आए हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी में कार में कुल सात लोगों के सवार होने और चार की मौत के बाद तीन लोगों के घायल होने की बात कही गई है। घायलों की संख्या और नामों की पुलिस से पुष्टि की जा रही है।