मथुरा

Mathura News : रमणरेती घूमने गए चार बच्चे यमुना के गहरे पानी में डूबे, एक की मौत

यमुना नदी को पार करते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबे चार बच्चे। यमुुना में नाव चलाने वालों ने अन्य लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत। बच्चों के डूबने की सूचना से सैकड़ों ग्रामीणों का लगा यमुना किनारे तांता। परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

2 min read
Jun 05, 2022
Mathura News : रमणरेती घूमने गए चार बच्चे यमुना के गहरे पानी में डूबे, एक की मौत।

मथुरा जिले के थाना रिफायनरी क्षेत्र स्थित कोयला अलीपुर घाट पर 4 बच्चों के यमुना नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यमुना घाट के नजदीक स्थित एक कॉलोनी निवासी बच्चे यमुना पार कर रमणरेती घूमने गए थे। रमणरेती घूमने आए बच्चे जब वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं अन्य तीनों बच्चों को यमुना में नाव चलाने वालों ने अन्य लोगों की मदद से कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद परिवार में काेहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में गिर्राज वाटिका निवासी राहुल पुत्र जयवीर सिंह, लव पुत्र जयवीर सिंह व छतर पुत्र दर्शन सिंह के अलावा एक अन्य बच्चा रविवार को थाना महावन क्षेत्र स्थित रमणरेती घूमने गए थे। जब चारों बच्चे रमणरेती घूमने के बाद वापस घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान चारों में से 3 ने यमुना में कम पानी हाेने की बात कहकर पैदल ही यमुना पार करने का फैसला किया। जैसे ही चारों यमुना में यमुना को पार करने के लिए उतरे तो गहरे पानी में पैर फिसल गया और सभी यमुना में डूब गए।

अस्पताल ले जाते समय एक बच्चे ने तोड़ा दम

यमुना में डूबते हुए बच्चों को देख यमुना में नाव चलाने वालों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी बीच बच्चों के यमुना में डूबने की खबर मिलते ही परिजन भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यमुना में डूबे हुए सभी बच्चों को नाव वालों ने अन्य लोगों की सहायता से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय एक दर्दनाक मौत हो गई। जिसकेे बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर आने की जल्दी में लिया गलत फैसला

मृतक बच्चे के साथी और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे लोग रमणरेती से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घर जल्दी पहुंचने के कारण यमुना पार करने का निर्णय लिया और पैर फिसलने से वे लोग यमुना में डूब गए।

Published on:
05 Jun 2022 04:16 pm
Also Read
View All