मथुरा

मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में हुआ गोवर्धन पूजा का आयोजन, 151 किलो गोबर से बने गिरिराज जी  

Govardhan Puja: दिवाली के बाद मथुरा में धूम-धाम से गोवर्धनपूजा मनाया गया। गाय के गोबर से बने गिरिराज की भक्तों ने पूजा की और परिक्रमा किया। आइये बताते हैं कैसी मनी मथुरा में गोवर्धनपूजा। 
less than 1 minute read
• •
Nov 01, 2024
Govardhan Puja
Govardhan Puja

Govardhan Puja: मथुरा में धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाई गई। गाय के गोबर से बने गिरिराज की भक्तों ने पूजा की और उनका परिक्रमा किया। मथुरा के प्रसिद्द द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान गोवर्धननाथ की पूजा की गई। मंदिर के सभी पुजारी और कर्मचारियों ने पूजा में हिस्सा लिया।

विशेष अनुष्ठान का आयोजन 

गोवर्धन पूजा के अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। 151 किलो गाय के गोबर से मंदिर के आंगन में बड़ा गोवर्धन बनाया गया और गायों की पूजा के साथ गिरिराज जी को अन्नकूट का भोग लगाया गया। गिरिराज जी का श्रृंगार के बाद मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

वैदक रीति रिवाजों से संपन्न हुई पूजा 

गाय के गोबर से बने गिरिराज जी का मंदिर मंदिर ले पुजारियों ने वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार पूजा किया। वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा संपन्न हुआ। उन्हें विभिन्न प्रकार के पकवानो के भोग लगाए गए। पूजा करने के बाद मंदिर के अधिकारी,कर्मचारियों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

चांदी के सिंहासन पर विराजमान द्वारकाधीश के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित की गई गोवर्धन पूजा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजा अर्चना की और परिक्रमा लगाई। 

Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?