14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने झुग्गी झोपड़ी में बच्चों संग मनाई दीपावली, धर्म संसद में भाग लेने का किया अपील 

Thakur Devkinandan: देशभर में आज दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने मथुरा में झुग्गी झोपड़ी में बच्चों संग दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और उन्हें पटाखे और कपड़े दिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 31 Oct 2024, 8:28 PM IST

Thakur Devkinandan

Thakur Devkinandan

Thakur Devkinandan: देवकीनंदन महाराज ने कहा कि आज बच्चों के संग दीपावली मनाई है बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को धर्म संसद इन्हीं बच्चों के भविष्य को देखते हुए बुलाई गई है। सभी लोगों से अपील है कि दिल्ली में आयोजित धर्म संसद में भाग लें।

कई सालों से इन बच्चों के साथ मना रहे दिवाली 

उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन महोत्सव है। सभी सनातनी बड़ी धूमधाम से दीपावली का उत्सव मना रहे हैं। हमारा विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि हम लोग जो दीपावली मनाएं, उन ऐसे बच्चों और उनके परिवारों के साथ मनाएं। हम कई सालों से इन बच्चों के साथ में दीपावली महोत्सव, होली रंग महोत्सव मनाते हैं।

सनातन बोर्ड बने 

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हमने कहा था कि अगर सनातन बोर्ड बन जाएगा, तो यह उसके माध्यम से यह प्रयास करेंगे कि बच्चे हमेशा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। कोई भी उत्सव हो उसे ये बच्चे अच्छे से मना सकें। जब हम लोग दान करने आते हैं या इनकी मदद करने आते हैं तो हम इन बच्चों को यह महसूस नहीं कराएं कि ये अभी बहुत सी चीजों से वंचित हैं। हम वह प्रयास करेंगे। 

धर्म संसद में शामिल होने का किया अपील 

देवकीनन्दन महाराज ने कहा कि 16 तारीख को जो सनातन धर्म संसद होने जा रही है, इन्हीं बच्चों के अधिकार की बातें हम आगे करेंगे। जितने भी मंदिर हैं, जो सरकार के अंडर हैं और जो भी आगे अधिकार की बातें हैं, इन बच्चों का भी अधिकार उसमें है।

यह भी पढ़ें: रामायण मेला के पोस्टर का सीएम योगी ने किया अनावरण, राम विवाह के अवसर पर रामायण मेला का आयोजन

दिवाली की शुभकामनाएं 

अगर उस धन का सदुपयोग होगा तो यह बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे, उत्सव मना सकेंगे, इनके चेहरे पर भी खुशी हो सकेगी। मैं सभी हिंदुओं से कहूंगा 16 नवंबर को दिल्ली चलें। दीपावली पर कसम खाएं कि हमारे घरों के बच्चों के चेहरे पर जो खुशी है वो इन बच्चों के चेहरे पर भी होनी चाहिए। इसी के लिए लड़ाई हम लोगों को लड़नी चाहिए। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।