मथुरा

हिंदू महासभा के नेता दिनेश शर्मा ने CM योगी को खून से पत्र लिखकर मांगा इच्छा मृत्यु का अधिकार, जानें क्यों

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भगवान श्रीकृष्ण के असली गर्भगृह शाही ईदगाह मस्जिद में पूजा करने का अधिकार मांगा है। साथ ही कहा कि यदि सीएम पूजा का अधिकार नहीं दे सकते तो उन्हें इच्छा मृत्यु का अधिकार दें।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2022, 1:59 PM IST
hindu_mahasabha_leader_dinesh_sharma_sought_the_right_of_euthanasia_from_cm_yogi_adityanath.png

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। वहीं इस केस की लड़ाई लड़ रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से एक पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु का अधिकार मांगा है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के असली गर्भगृह शाही ईदगाह मस्जिद में पूजा करने का अधिकार मांगा है। साथ ही कहा कि यदि सीएम पूजा का अधिकार नहीं दे सकते तो उन्हें इच्छा मृत्यु का अधिकार दें।

कंस की जेल में पूजा करने का मांगा अधिकार

दिनेश शर्मा ने पत्र में आगे लिखा कि आपके राज्य में आपके रहते हुए ही हम भगवान श्रीकृष्ण के असली गर्भगृह में पूजा कर सकते हैं। जहां कंस की जेल थी वही मूल गर्भगृह है, जो इस समय ईदगाह मस्जिद के नीचे है। उन्होंने सीएम योगी को पवन पुत्र हनुमान का अवतार बताते हुए उनसे कंस की जेल में पूजा करने की मांग की है। कहा कि आप मुझे भगवान कृष्ण के मूल गर्भगृह कथित ईदगाह परिसर में पूजा करने की अनुमति प्रदान करें यदि ऐसा नहीं होता है तो मुझे इच्छा मृत्यु का अधिकार दें।

जन्माष्टमी पर सीएम जाएंगे मथुरा

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने पत्र में आगे लिखा कि मैं ऐसे स्थान पर नहीं जीना चाहता जहां अपने कान्हा की पूजा न कर सकूं। उन्होंने ने बताया कि उन्होंने यह पत्र बहुत व्यथित होकर लिखा है। क्योंकि जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं तो उनसे मैंने यह प्रार्थना इस पत्र के माध्यम से की है। जानकारी रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मभूमि आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला