मथुरा

प्रेमानंद महाराज के दर्शन कुछ दिन रहेंगे बंद, जानें पूरी जानकारी

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव के चलते 13 से 19 मार्च 2026 तक दर्शन और टोकन बंद रहेंगे। जानें कब से दोबारा शुरू होंगे दर्शन।
2 min read
Feb 24, 2026
Feature image
फोटो- प्रेमानंद महराज

Premanand Maharaj News: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए जरूरी खबर है। होली के बाद कुछ दिनों तक उनके दर्शन और एकांतिक वार्तालाप बंद रहेंगे। आश्रम की ओर से जारी सूचना के अनुसार जन्मोत्सव के चलते यह व्यवस्था अस्थायी रूप से रोकी गई है। भक्त इस सूचना को अच्छी तरह से पढ़ लें ताकि आपको दर्शन को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

जन्मोत्सव के कारण बंद रहेंगे टोकन

श्री राधा केलि कुंज आश्रम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 13 मार्च से 19 मार्च 2026 तक महाराज जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान,

  1. दर्शन और एकांन्त वार्तालाप के टोकन जारी नहीं होंगे।
  2. केवल आश्रम में दीक्षित, सेवादार और अन्य व्यवस्था वाले ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
  3. आम भक्तों को इस अवधि में इंतजार करना होगा।

आश्रम के अनुसार इस तारीख से फिर शुरू होगी टोकन व्यवस्था

  1. 11 मार्च से टोकन की लाइन बंद हो जाएगी।
  2. 18 मार्च से दोबारा टोकन मिलने की संभावना है।
  3. 19 मार्च 2026 के बाद ही भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर सकेंगे।
  4. भक्त अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

होली के बाद 5 से 10 मार्च तक मिल सकता है मौका

ब्रज में होली के कार्यक्रम 3 और 4 मार्च को होंगे। इसके बाद जो भक्त दर्शन करना चाहते हैं, उनके पास 5 मार्च से 10 मार्च तक का समय रहेगा। इसके बाद जन्मोत्सव के कारण करीब एक सप्ताह तक दर्शन बंद रहेंगे।

दुनिया भर से आते हैं भक्त

वृंदावन में स्थित आश्रम में रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त अपने जीवन की समस्याएं लेकर आते हैं और महाराज जी से मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। ब्रज की होली और जन्मोत्सव के समय यहां भक्तों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। होली पर आने वाले लोग अगर महराज जी के दर्शन की सोच रहे है, तो इसी के अनुसार अपना प्लान बनाएं।

Updated on:
24 Feb 2026 01:14 pm
Published on:
24 Feb 2026 01:11 pm