25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अपने विधायक बचा लें, यही बड़ी बात होगी‘ केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, सौ विधायक वाले ऑफर पर दिया जवाब

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री वाले ऑफर पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा अपने विधायकों को ही बचा ले। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी से यूपी की राजनीति गरमा गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Himesh Rana

Feb 23, 2026

deputy cm keshav prasad maurya targeted akhilesh yadav over ram temple donation controversy lucknow

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से समाजवादी पार्टी में कोई आने वाला नहीं है। अखिलेश यादव पहले अपने विधायकों को संभाल लें, वही उनके लिए बड़ी बात होगी। केशव मौर्य का यह बयान प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

क्या था अखिलेश यादव का सौ विधायक वाला बयान

दरअसल, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुपस्थिति में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को तंज करते हुए कहा था कि अगर किसी को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है, तो वह सौ विधायक लेकर आए और मुख्यमंत्री बन जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि यह ऑफर एक सप्ताह के लिए खुला है। अखिलेश के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी।

केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा का भविष्य अंधकार में

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक भी समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति अब खत्म होने की ओर है और पार्टी के नेताओं के बयान उनकी निराशा को दिखाते हैं।

सोशल मीडिया पर भी जारी है सियासी जुबानी जंग

इससे पहले भी केशव मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि गुंडई की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चलती और समय के साथ खत्म हो जाती है। उत्तर प्रदेश में दोनों नेताओं के बीच इस तरह की बयानबाजी अक्सर देखने को मिलती है, जिससे प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाया रहता है।