मथुरा

सड़क पार कर रहे मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

बच्चा बस के टायर के नीचे आने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुँची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Aug 20, 2019
Road Accident
सड़क पार कर रहे मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में सड़क क्रॉस कर रहे ढाई साल के बच्चे को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने रौंद दिया। बच्चा बस के टायर के नीचे आने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुँची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

ये है मामला

मंगलवार को थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव रान्धेरा में तेज रफ्तार जा रही सरस्वती शिशु मंदिर की तेज रफ्तार स्कूल बस संख्या UP 85-Q9474 ने सड़क क्रॉस कर रहे ढाई साल के मासूम यश पुत्र हुकुम सिंह निवासी रान्धेरा की बस टायर के नीचे आने के कारण मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। टायर के नीचे बच्चे को आता देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुँच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है और बस की रफ्तार काफी तेज थी।

क्या कहना है पुलिस का

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी छाता जगदीश काली रमण ने बताया कि मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के द्वारा जो भी तहरीर में लिख कर दिया जाएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
20 Aug 2019 10:46 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?