विविध भारत

निगम चुनाव के बाद सीएम विजय रुपानी बोले – कांग्रेस को लोगों ने किया खारिज, गुजरात में विपक्ष के लायक भी नहीं रही पार्टी

गुजरात में कांग्रेस का नेतृत्व जनता को स्वीकार नहीं। सूरत में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी बनी।

less than 1 minute read
प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया।

नई दिल्ली। गुजरात नगर निगम चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह से समाप्त हो गया है। गुजरात में कांग्रेस को लोग विपक्ष बनने के लायक भी नहीं मानते। प्रदेश की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि कांग्रेस इस स्थिति में नहीं है कि उसे सरकार बनाने का मौका दिया जाए।

सूरत में आप ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा

बता दें कि पिछले 25 साल से गुजरात में बीजेपी सत्ता में है। हाल ही में संपन्न छह नगर निगमों के चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। एक भी नगर निगम में कांग्रेस अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाई। इसके उलट आम आदमी पार्टी के 22 प्रत्याशी सूरत नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि एक दिन पहले केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ जनता के लिए संघर्ष जारी रखने का वादा किया है।

Updated on:
27 Feb 2021 09:51 am
Published on:
27 Feb 2021 09:45 am
Also Read
View All