विविध भारत

पंजाब के बाद अब इस प्रदेश में भी बढ़ते Coronavirus Cases के चलते Weekend Lockdown लागू

कोरोना वायरस के गुरुवार को आए सर्वाधिक केस के बाद लिया गया फैसला। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की। इससे पहले पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने वीकेंड लॉकडाउन लागू।

2 min read
Coronavirus: Bangalore में आज रात से लगेगा सख्त Lockdown, 5 लाख लोगों ने छोड़ा घर

चंडीगढ़। हरियाणा में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार ने अब सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को घोषणा की है कि आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों के अलावा बाकी कार्यालय और दुकानों COVID-19 के कारण हर शनिवार और रविवार को हरियाणा में बंद रहेंगे।

हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवाकर को ट्वीट में लिखा, "कोरोना वायरस के कारण हरियाणा में हर शनिवार और रविवार को केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों के अलावा बाकी दफ्तर और दुकानें बंद रहेंगी।"

हरियाणा सरकार की यह घोषणा राज्य में प्रदेश में एक दिन के भीतर अब तक के सर्वाधिक नए कोरोना वायरस केस के सामने आने के एक दिन बाद सामने आई है। गुरुवार को हरियाणा में कोरोना वायरस के कुल 996 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50,926 पहुंच गई है। जबकि, राज्य में अब तक 578 लोगों की मौत इस महामारी से हो गई है।

पिछले कई दिनों से हरियाणा में प्रतिदिन COVID-19 मामलों की काफी ज्यादा संख्या दर्ज की जा रही है। हरियाणा में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 7,555 है, जबकि 42,793 मरीजों को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इससे पहले जुलाई में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि सप्ताहांत लॉकडाउन (वीकेंड लॉकडाउन) कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाता है और कोई और प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की कोई और योजना नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था, "जब तक 14 दिन की अवधि के लिए लॉकडाउन लागू नहीं किया जाता है, तब तक यह किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करेगा। सप्ताहांत में या दो दिनों के लिए लॉकडाउन का प्रस्ताव केवल यह धारणा देता है कि कुछ किया जा रहा है।"

वहीं, इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउनलागू करने का फैसला किया। प्रदेश में शुक्रवार 21 अगस्त से शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई। इसके अलावा प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन की भी घोषणा की गई है।

पंजाब में लॉकडाउन की नई गाइडलाइंस के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50 फीसदी सवारियों को बैठने की इजाजत होगी। सभी सार्वजनिक समारोह बंद रहेंगे, लेकिन शादी और अंतिम संस्कार को इससे छूट दी गई है।

Updated on:
21 Aug 2020 10:20 pm
Published on:
21 Aug 2020 08:59 pm
Also Read
View All