विविध भारत

नमो ऐपः अमरीकी कंपनी ने पेश की सफाई, कहा, यूजर्स के डेटा सुरक्षित

नमो ऐप को लेकर आरोपों का सामना कर रही अमरीकी कंपनी ने सफाई पेश की, कहा, यूजर्स के डेटा सुरक्षित।

2 min read

नई दिल्लीः नमो ऐप को लेकर आरोपों का सामना कर रही अमरीकी कंपनी ने मंगलवार को सफाई पेश की है। कंपनी के सह- संस्थापक आनंद जैन ने एक समाचार एजेंसी को भेजे ई- मेल में कहा है कि यूजर्स का डेटा वह ना तो बेचती है और ना ही किसी को किराए पर देती है। कंपनी पर आरोप है कि उसने यूजर्स की सहमति के बगैर मोदी ऐप से निजी जानकारी ली। बता दें कि नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक मोबाइल ऐप है, जिस पर डेटा लीक का आरोप है।

ब्लॉग के जरिए भी दी थी सफाई

कंपनी के सह- संस्थापक आनंद जैन ने सोमवार को अपने ब्लॉग के जरिए भी इस मामले को लेकर सफाई दी थी। नमो ऐप का बिना नाम लिए उन्होंने कहा था कि यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी लीक जैसे खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ब्लॉग में उन्होंने लिखा था कि सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए डेटा का नियंत्रण गोपनीय नीति के आधार पर किया जाता है।

एक शोधकर्ता ने किया था खुलासा

दरअसल एक शोधकर्ता ने अमरीकी कंपनी पर आरोप लगाया था कि वह यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी को लीक की है। कंपनी पर आरोप है कि मोदी का नमो ऐप नाम, ई- मेल, मोबाइल नंबर और लोकेशन जैसी कई निजी जानकारियां यूजर्स की सहमति के बिना कंपनी की तरफ से नियंत्रित सर्वरों को भेजा जा रहा है। उधर बीजेपी और पीएमओ ने इससे इनकार किया था। बीजेपी ने कहा है कि डेटा का इस्तेमाल केवल थर्ड पार्टी एनालिटिक्स के लिए होता है, किसी यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी को लीक नहीं की गई है।

कांग्रेस ने लगाया था गंभीर आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसको लेकर सवालों के घेरे में खड़ा किया था। राहुल का आरोप है कि नमो ऐप थर्ड पार्टी के साथ डेटा शेयर करता है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर एक के बाद एक कई संगीन आरोप लगाए थे। हालांकि बीजेपी इन आरोपों को खारिज कर चुकी है।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपाइयों में आक्रोश
Published on:
27 Mar 2018 08:58 pm
Also Read
View All