19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपाइयों में आक्रोश

प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने तहरीर दी है।

2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Mar 27, 2018

BJP Leader

हाथरस। सोशल मिडिया पर राजनेताओं के फोटो से छेड़छाड़ के मामले अक्सर संज्ञान में आते रहते हैं, हाथरस में भी एक ऐसा ही मामला प्रकश में आया है। यहां एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो से छेड़छाड़ कर जानवर की फोटो लगाकर वायरल कर दी। यह फोटो फेसबुक व्हाट्सअप के ग्रुप पर शेयर की गयी है। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है, इस प्रकरण को लेकर भाजपाइयों में रोष है।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, योगी सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

भाजपाइयों ने दी आरोपी के खिलाफ तहरीर

थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव तसींगा निवासी सुमरिन सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए उनकी फोटो को एक जानवर की तरह बनाकर व्हाट्सअप के ग्रुप में पोस्ट कर दी। इस फोटो के वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपाई कोतवाली सादाबाद पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने ना सादाबाद में पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने भाजपा नेताओं से तहरीर लेने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में उतरे विद्युत कर्मचारियों की आंखें खोलने वाला बयान, देखें वीडियो

इससे पहले भी गरमा चुका है मामला

भाजपा नेता सुनील गौतम ने बताया कि हमें दोपहर में यह पोस्ट सोशल मिडिया पर दिखाई दी, जिसके बाद हमने इस लड़के से बात की तो उसने बताया कि यह पोस्ट उसने डाली है। हमने उससे पता लेकर उसके खिलाफ तहरीर दे दी है और पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाये। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब प्रधानमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गयी हो। इससे पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ भी छेड़छाड़ की जा चुकी है।