26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल दर्शन के लिए निकली थीं, फिर नहीं लौटीं, कौन थीं 23 साल की छवि वार्ष्णेय सड़क हादसे में हुई मौत

Chhavi Varshney Death: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली छवि वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानिए कौन थीं छवि वार्ष्णेय...
2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Mohsina Bano

Aug 26, 2026

Chhavi Varshney, Youtuber Chhavi Varshney Death, Hathras News, Ujjain Car Accident

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय (फोटो- Instagram/Chhavi Varshney)

Youtuber Chhavi Varshney Death: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय का सड़क हादसे में दर्दनाक निधन हो गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन गरोठ फोरलेन पर उनकी अर्टिगा कार आगे चल रहे एक ट्रक से बुरी तरह टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय छवि के साथ-साथ उनकी 50 वर्षीय मां सारिका की भी जान चली गई जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उज्जैन दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, छवि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता श्यामलाल एक किराना स्टोर चलाते हैं। सोमवार की रात श्यामलाल अपनी बेटी छवि (23), पत्नी सारिका (50), एक रिश्तेदार सरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ अर्टिगा कार से उज्जैन दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उज्जैन गरोठ फोरलेन पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी और ये दुखद हादसा हो गया।

रेस्क्यू टीम को करनी पड़ी भारी मशक्कत

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस और NHAI की एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह पिचक गई थी और महिलाओं के शव अंदर ही फंस गए थे। रेस्क्यू टीम को उन्हें बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बड़ौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

कौन थीं 23 साल की छवि वार्ष्णेय?

छवि वार्ष्णेय एक फेमस यूट्यूबर थीं उनका चैनल काफी लोकप्रिय था। छवि के चचेरे भाई सचिन के अनुसार वो बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी और ग्रेजएशन तक पढ़ाई की थी। छवि हमेशा कुछ अलग करने का जुनून रखती थी। उसने साल 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरुआत में वह अपनी डेली लाइफ से जुड़े ब्लॉग बनाती थीं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग के वीडियो भी बनाने शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया पर थे लाखों चाहने वाले

छवि की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उन्हें एक लाख से अधिक लोग फॉलो करते थे। उनके इस शानदार सफर में परिवार का हमेशा पूरा सहयोग रहा लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। आसमान छूने के सपने देखने वाली छवि का इतनी कम उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके लाखों प्रशंसक और पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग