4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मां बोली-बेटा मिल गया बहुत खुश हूं’, संत प्रेमानंद के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद लापता हुआ अनुज बरसाना में मिला; क्या बोली बहन

Anuj Missing Case Premanand Maharaj Ashram Update: हाथरस के सादाबाद से लापता अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया है। अनुज के लापता होने के बाद परिवार ने प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर धरना दिया था।
2 min read
Google source verification
anuj-chaudhary-missing-case-update-found-barsana-what-mother-say

संत प्रेमानंद। फोटो-IANS

Anuj Missing Case Sant Premanand Ashram Update: हाथरस के सादाबाद से लापता बताए जा रहे अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अब किशोर से पूछताछ कर रही है। अनुज के लापता होने के बाद उसके परिवार ने वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर धरना दिया था।

परिजनों ने अनुज के आश्रम से लापता होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने खोजबीन का आश्वासन देकर परिवार और ग्रामीणों को शांत कराया था, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया था।

आश्रम के बाहर परिवार ने दिया था धरना

सादाबाद के गांव बरामई खेड़ा निवासी राजवीर चौधरी का बेटा अनुज 3 जुलाई को वृंदावन के लिए निकला था। इससे पहले 26 जून को उसने संत प्रेमानंद से दीक्षा ली थी और उसके बाद घर लौट गया था। 3 जुलाई को वह दोबारा वृंदावन पहुंचा, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जिसके बाद अनुज के परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर पहुंचे और धरना दिया। करीब 8 घंटे तक चले धरने के बाद रात 8 बजे पुलिस के आश्वासन पर परिवार और ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

पुलिस ने बरसाना से बरामद किया

शनिवार को अनुज की सकुशल बरामदगी की खबर सामने आई। उसके परिजनों के अनुसार, सादाबाद पुलिस ने उसे बरसाना के एक आश्रम से बरामद किया है। सादाबाद इंस्पेक्टर विजय सिंह ने भी बताया कि किशोर को बरसाना से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

मां ने कहा- बेटे को देखकर बहुत खुशी हुई

अनुज की मां ने बताया कि वह मथुरा में अपने बेटे से मिली थीं। उन्होंने कहा कि बेटे को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उनके अनुसार, अनुज करीब तीन महीने पहले लापता हो गया था।

बहन ने बताई आध्यात्मिक माहौल में रुचि की बात

अनुज की बहन ने बताया कि शुरुआत में वह पढ़ाई में अच्छा कर रहा था, लेकिन बाद में उसकी रुचि राधा रानी के आध्यात्मिक माहौल में बढ़ने लगी। उन्होंने कहा कि अनुज अक्सर वृंदावन जाता था, जहां उनके कई रिश्तेदार भी रहते हैं। बहन के मुताबिक, उसे वृंदावन से काफी लगाव हो गया था और वह वहां के अलग-अलग मंदिरों में जाता था।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग