आजम खान की रिहाई को लेकर उनकी पत्नी तजीन फातमा ने खुशी जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई और न्याय की जीत बताया। बुधवार को मीडिया से बातचीत में तजीन फातमा ने कहा कि उन्हें अल्लाह पर पूरा भरोसा था कि एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब जुल्म की हद पार हो जाती है तब न्याय का रास्ता खुलता है। आजम खान को जेल से रिहाई के आदेश के तुरंत बाद ईडी की ओर से दोबारा गिरफ्तार किए जाने को उन्होंने जुल्म की इंतहा बताया। उन्होंने कहा कि जब जुल्म की हद पार हो जाती है, तब न्याय का रास्ता खुलता है।