5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस में दर्दनाक हादसा, आधी रात को मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर बुजुर्ग दंपती की मौत

Uttar Pradesh Fire Accident News: हाथरस के सादाबाद में बुधवार देर रात मकान में भीषण आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के समय दोनों घर में अकेले थे। सूचना पर पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 5 Nov 2026, 8:09 AM IST

UP News

हाथरस में आधी रात को मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर बुजुर्ग दंपती की मौत

Hathras Fire Incident: हाथरस के सादाबाद में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों घर में सो रहे थे, तभी रात करीब 2 बजे अचानक मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि बुजुर्ग दंपती को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के समय घर में दोनों अकेले थे। उनका छोटा बेटा परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

बेटे के शादी में जाने के बाद घर में अकेले थे दोनों

यह घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कहारान की है। यहां रहने वाले शहजाद (71) कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। वह अपनी पत्नी सलमा बेगम (65) के साथ मकान में रहते थे। रोजाना की तरह बुधवार रात भी दोनों ने खाना खाया और सोने चले गए।

दंपती का छोटा बेटा भी उनके साथ रहता था, लेकिन बुधवार को वह अपने परिवार के साथ ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिवार के अन्य बच्चे अलग रहते हैं। इस वजह से हादसे के समय मकान में सिर्फ शहजाद और उनकी पत्नी सलमा बेगम मौजूद थे।

रात 2 बजे अचानक पूरे मकान में फैल गई आग

रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने और दोनों के सो रहे होने के कारण उन्हें आग लगने का पता चलने में देर हुई। जब तक वह कुछ समझ पाते, आग काफी फैल चुकी थी। दोनों को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और आग में जलकर उनकी मौत हो गई।

वृंदावन से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम

मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसडीआरएफ अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि उनकी टीम की ड्यूटी वृंदावन में थी। सादाबाद में मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों के शव

पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मकान में आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में शहजाद और सलमा बेगम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, एक ही घर में हुई दो मौतों से मोहल्ले के लोग भी दुखी हैं।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश