लखनऊ में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने कहा कि सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि भगवान श्री कृष्ण, जिन्हें हम सब योगिराज के रूप में जानते हैं और जिन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया, उन्होंने कहा था कि ‘कर्म ही पूजा है’। कर्तव्य सर्वोपरि है और कर्म ही पूजा है। हमें हैरानी है कि धीरेंद्र शास्त्री, जो दिन-रात सनातन का ढोल पीटते हैं और प्रचारक हैं, अचानक भगवान के खिलाफ और खासकर भगवान श्री कृष्ण के खिलाफ ऐसा विवादित बयान दे रहे हैं।