4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वोट चोरी का आरोप लगाने वाले खुद सबसे बड़े वोट चोर’, केशव मौर्य बोले- नेहरू ने पटेल का वोट चुराकर PM की कुर्सी पाई

Keshav Maurya Statement: उत्तर प्रदेश में वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केशव मौर्य ने नेहरू और इंदिरा गांधी पर वोट चोरी के आरोप लगाए। ब्रजेश पाठक और स्वतंत्र देव सिंह ने भी कांग्रेस पर हमला बोला, जबकि सपा ने सामाजिक न्याय की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 4 Nov 2026, 12:12 PM IST

Keshav Prasad Maurya, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, UP Assembly Election 2027, UP Politics

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (PC: Facebook/ Keshav Prasad Maurya)

Vote Chori Allegations: उत्तर प्रदेश में वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर भी टिप्पणी की। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी से आत्मचिंतन करने को कहा। दूसरी तरफ गोरखपुर में भाजपा के पैदल मार्च को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

'जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल का वोट चुराकर प्रधानमंत्री बने'

लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वोट चोरी के झूठे आरोप लगाने वाले खुद सबसे बड़े वोट चोर हैं। 1946 में जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल का वोट चुराकर प्रधानमंत्री बने थे। 1971 में इंदिरा गांधी ने वोट चुराए थे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा कि वह घमंड में चूर हैं। जैसे ही रामलीला मैदान में उनकी रैली को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, वह देश छोड़कर विदेश चले गए। वह कुछ समय बाद लौटेंगे।

ब्रजेश पाठक बोले- राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को खुद के बारे में सोचना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने संविधान के खिलाफ काम किया है, गैर-संवैधानिक कामों में शामिल रहे हैं, संसद के कामकाज में रुकावट डाली है और बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं, साथ ही राज्य और देश में माहौल खराब करने के लिए लोगों को इकट्ठा किया है, उसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। राहुल गांधी और विपक्ष के पास न तो कोई पॉलिसी है और न ही कोई एजेंडा। BJP लोगों के बीच है और उनके आशीर्वाद से, एक बार फिर तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने पैदल मार्च को लेकर क्या कहा?

गोरखपुर में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पैदल मार्च को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आ रहे हैं, जो पैदल मार्च को लीड करेंगे, CM योगी जी भी वहीं हैं, ये जो माहौल कांग्रेस ने खराब किया है, और सभी पार्टियां इसके खिलाफ हैं। असल में, यहां नेपाल नहीं बन सकता, आप देश को श्रीलंका नहीं बना सकते, आप बांग्लादेश नहीं बना सकते। यहां के लोगों की सोच अलग है भाई। उनके राज्यों में अराजकता है, वे अभी भी अराजकता फैलाना चाहते हैं।

सपा ने सामाजिक न्याय की बात कही

वहीं, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रणनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है और समतावादी समाज बनाने की वकालत की है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश