4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अगली पैदाइश तक मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं’, ओपी राजभर बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे, किसी एक सीट से लड़कर दिखाइए

UP Election News: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने अखिलेश पर टोना-टोटका को लेकर तंज कसा और कहा कि उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद अगली पैदाइश तक नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 4 Nov 2026, 8:56 AM IST

Up Politics News

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। राजभर ने कहा कि उन्होंने सुना है कि अखिलेश यादव अगले साल विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेता वह कैसा जो चुनाव से भागे। राजभर ने अखिलेश पर टोना-टोटका मानने को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद अगली पैदाइश तक नहीं है।

अखिलेश यादव इतना टोना-टोटका मानते हैं- ओपी राजभऱ

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि सुना है अखिलेश यादव आप अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे। ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइये हो जाये दो-दो हाथ। राजभर ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता था कि अखिलेश यादव इतना टोना-टोटका मानते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बन जाना कोई टोना-टोटका नहीं था, बल्कि रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादा होने के कारण वह मुख्यमंत्री बन पाए थे। राजभर ने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने पर हार की आशंका के चलते अखिलेश मैदान छोड़ने की बात कर रहे हैं।

अब लाल टोपी वालों की सरकार नहीं है

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह लाल टोपी वालों की सरकार नहीं है, जब प्रदेश टोना-टोटका मानने वाले लोग चलाया करते थे। उन्होंने नोएडा, आगरा, अयोध्या और मथुरा का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने 10 साल पहले ऐसी सरकार को सत्ता से हटा दिया था। राजभर ने कहा कि आज हम लोगों ने मिलकर सारे टोना-टोटका, भूत-प्रेत, पिशाच सब झार दिये हैं। आपके सब भूत प्रेत गायब हैं।

राजभर ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने का जिक्र करते हुए कहा कि वह केवल एक बार ही मुख्यमंत्री बन पाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद अगली पैदाइश तक नहीं है। राजभर ने कहा कि अखिलेश को हिम्मत दिखाते हुए किसी एक सीट से चुनाव लड़ना चाहिए था, लेकिन चुनौती मिलने पर वह पीछे हट गए।

अखिलेश यादव ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी में कहा कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। काशी की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उनके लिए वही काम शुभ है, इसलिए वह वही करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हम तब मुख्यमंत्री बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछली बार कहां से मुख्यमंत्री बना था बताओ? लोकसभा से…तो फिर वहीं से आकर शपथ लूंगा।