3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज

Lucknow Murder Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोप है कि वह शिवा को प्रताड़ित करती, पैर दबवाती और वीडियो से ब्लैकमेल करती थी। वह किसान बाजार के कैफे में अमीर लोगों को निशाना बनाती थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 3 Nov 2026, 12:01 PM IST

shiva-sharma-murder-case-update-shraddha-dubey-timeline-story

मॉडल श्रद्धा दुबे (InstagramPhoto shraddha dubey)

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर नए खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि श्रद्धा ने शिवा को अपने दबाव में रखा था। आरोप है कि वह उससे पैर दबवाती थी और उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी। वारदात वाली रात भी शिवा को उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश और करीबी आमिर के सामने अपमानित किया गया। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा हर दिन किसान बाजार के एक कैफे में हुक्का पीने जाती थी, जहां अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाती थी।

कपड़े उतरवाकर शिवा से कराया डांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सामने आया कि श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा को अपमानित करने के लिए उसके कपड़े उतरवा दिए थे। आरोप है कि उसने शिवा के पेट, पीठ और चेहरे पर लिपस्टिक लगाई और डंडे के जोर पर उसे डांस करने के लिए मजबूर किया। उस समय श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर दानिश और उसका पूर्व प्रेमी आमिर भी वहां मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा ने पूछताछ में बताया कि उसने शिवा से इस तरह डांस पहले भी कई बार कराया था। आरोप है कि वह उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना करती थी। शिवा को सिगरेट लेने भेजने के अलावा उससे दूसरे काम भी कराए जाते थे। उसे सिगरेट से जलाने की बात भी सामने आई है।

पैर दबवाती थी, वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल

श्रद्धा ने शिवा पर इस कदर दबाव बना रखा था कि वह रोज उसके पैर दबाता था। श्रद्धा ने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे। आरोप है कि इन वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करती थी। पूछताछ के दौरान श्रद्धा ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह शिवा का इस्तेमाल कर रही थी और कारोबारी उसके नियंत्रण में था। पुलिस ने श्रद्धा के घर पर काम करने वाली मेड से भी पूछताछ की है।

हुक्का पीने के दौरान अमीर लोगों को बनाती थी निशाना

जांच में सामने आया है कि श्रद्धा हर रात अपनी टोली के साथ विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में जाती थी। वहां हुक्का पीने के दौरान अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई जाती थी। शिवा शर्मा से उसकी पहली मुलाकात भी इसी कैफे में हुई थी। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की कई तस्वीरें इसी कैफे की बताई जा रही हैं।

श्रद्धा ने शिवा को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई थीं। ये तस्वीरें पेन ड्राइव में रखी गई थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह इन लोगों के नाम का इस्तेमाल कर दूसरों पर धौंस जमाती थी। इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

कैफे संचालक और आमिर की तलाश

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में तीनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। उनके बयानों में कई विरोधाभास मिले। इसके बाद श्रद्धा, रश्मि और दानिश को एक साथ बैठाकर सवाल किए गए, ताकि उनके बयानों का मिलान किया जा सके। श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद किसान बाजार स्थित कैफे का संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद आमिर को नेपाल भगाने में मदद करने का आरोपी आमिर भी अभी फरार है।

13 नवंबर तक बढ़ी तीनों की न्यायिक हिरासत

गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अदालत ने तीनों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी है। श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मुलाकात के लिए सप्ताह में अधिक समय देने की मांग की। उसने अदालत में शारीरिक रूप से पेश किए जाने की मांग भी रखी। हालांकि, इसकी वजह पूछे जाने पर वह चुप रही। अदालत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।