
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कहा कि बेहद निंदनीय काम है और मैं पहले भी कहता हूं कि वो एक कथा वाचक है, उसको इतना सीरियसली नहीं लेना चाहिए। मुझे तो कभी समझ में नहीं आया, मुझे लगता है कि एक फ्रॉड से ज्यादा कुछ नहीं है। जो आदमी अपने आपको इतना बड़ा प्रभु प्रेम में लीन बताता है, विदेशों में जाकर महंगी-महंगी कारों में, महंगे-महंगे याच पर स्टाइल से घूमता है, ये अपने आप में भोग विलासिता से जूझा हुआ आदमी है, भारतीय जनता पार्टी का ये पपेट है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि विगत 31 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की एक बड़ी रैली बनारस में आयोजित थी। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से, बहुत परेशानी होने की वजह से वो रैली किसी वजह से कैंसिल हुई। आज 3 नवंबर को उन सब चीजों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी अपने कार्यकर्ताओं से मिलने बनारस जा रहे हैं । मुझे उम्मीद है कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद भी उनको मिलेगा।
आशुतोष वर्मा ने बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर कहा कि लोकतंत्र को लूटने वाले लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। ये अपने आप में कितना हास्यास्पद है। पहले जाकर पूछो किस प्रकार से इस देश के मतदाताओं को पिछले डेढ़-दो सालों से भटकाकर रखा है… मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की स्क्रिप्ट पर पूरा देश हंस रहा है और कुछ नहीं।
Updated on:
3 Nov 2026, 10:11 AM IST
Published on:
3 Nov 2026, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.