लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने भी इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी किससे मिलते हैं और क्यों मिलते हैं, यह कांग्रेस को तय करना है। वे जिसे उचित समझें, उससे मिल सकते हैं और हमसे भी मिलना जारी रख सकते हैं। जहां तक इंडिया ब्लॉक का सवाल है, चर्चा राहुल गांधी जी के स्तर पर हो रही है। जब वे अखिलेश यादव जी से इस पर चर्चा करेंगे, तो कोई मुद्दा होने पर वह जरूर सामने आएगा।