30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Double Murder Case Update: 72 घंटे में सुलझा डबल मर्डर केस! जांच में सामने आई दूसरी पत्नी की भूमिका; हाथरस का मामला

Double Murder Case Update: हाथरस के सादाबाद में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। मामले में मृतक की दूसरी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
2 min read
Google source verification
hathras-double-murder-case-second-wife-arrested-police-reveal

प्रतिकात्मक तस्वीर (AI-Grok)

Double Murder Case Update: हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। SOG, एंटी थेफ्ट टीम और सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मृतक की दूसरी पत्नी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में 2 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घर की पहली मंजिल पर हुई थी दो लोगों की हत्या

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ सद्दो की घर की पहली मंजिल पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपियों ने घर की अलमारी और बक्सों को खंगाला और वहां से आभूषण, नकदी और घड़ी समेत अन्य सामान ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई शेर मोहम्मद की तहरीर पर सादाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

7 पुलिस टीमों ने शुरू की जांच

दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए SP हाथरस ने मामले के खुलासे के लिए 7 पुलिस टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से फुटप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वाड और तकनीकी टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने इलाके में लगे करीब 350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई। पुलिस के अनुसार, तस्वीर को यक्ष App पर चेक करने के बाद संदिग्ध की पहचान आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के तौर पर हुई।

आगरा-हाथरस मार्ग से दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मामले को लेकर मुखबिर की सूचना पर 30 सितंबर को आगरा-हाथरस मार्ग पर बंद पड़े अर्चना ढाबे के पास कार्रवाई की गई। यहां से संजय और चीनी प्यारे उर्फ रामप्रकाश उर्फ भूरी सिंह को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सीमा के आगरा निवासी गौरव से संबंध होने की जानकारी सामने आई।

संपत्ति के लिए हत्या की साजिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि सीमा ने पति और पहली पत्नी की हत्या के बाद संपत्ति मिलने पर गौरव को 20 लाख रुपये देने का लालच देकर कथित तौर पर साजिश में शामिल किया था। पुलिस का दावा है कि गौरव ने इसके बाद संजय, चीनी प्यारे और उदयवीर उर्फ नत्थो को इस योजना में शामिल किया।

रात में घर का दरवाजा खुलवाने का दावा

पुलिस के मुताबिक, वारदात की रात सीमा ने घर के जीने का दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद चारों आरोपी घर के अंदर दाखिल हुए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने छुरा और नुकीले सुए से शमसुद्दीन और समीना की हत्या की और इसके बाद घर में लूटपाट की।

पुलिस ने हथियार और लूट का सामान किया बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा, रक्तरंजित पैंट, गमछा और चुन्नी बरामद की गई है। इसके अलावा नीले रंग की राइडर बाइक भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने दो गुलाबंद, चार बालियां, 10 अंगूठियां, पायल, बिछुए, मंगल टीका, 4,020 रुपये नकद, एचएमटी घड़ी और मोबाइल फोन भी बरामद करने का दावा किया है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग