19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरफिरे ने युवती को दी धमकी- ‘मेरी नहीं हुई तो तेजाब डाल दूंगा’

जब किसी भी तरीके से उसे हासिल न कर सका तो खुलेआम बागी होकर उसे सड़क पर बदनियती से दबोच लिया।

2 min read
Google source verification
Acid Attck

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक तरफा प्यार का मामला समाने आया है। सनकी आशिक जब अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका तो उसने युवती को सरेराह बुरी नियत से दबोच लिया और उसके ऊपर तेजाब डालकर बदसूरत करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, योगी सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी


युवती पर तेजाब डालने की दी धमकी

आपको बतादें कि पूरा मामला पटियाली थाना क्षेत्र के कस्बा भरगैन का है। जहां एक तरफा प्यार में एक सनकी आशिक ने युवती को पाने के लिए पागलपन की हदें पार कर दीं। पहले उसके आशियाने के चक्कर लगाए फिर, उसका मोबाइल नंबर पता किया। कई बार उसके घर में घुसपैठ की कोशिश की, जब किसी भी तरीके से उसे हासिल न कर सका तो खुलेआम बागी होकर उसे सड़क पर बदनियती से दबोच लिया। सिरफिरे की इस हरकत पर युवती के परिजनों व मोहल्ले वालों ने युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया औऱ जम कर जमकर उसकी धुनाई लाग दी। इस घटना से आक्रामक हुए सिरफिरे ने युवती के परिजनों पर दबाव वनाने के लिए धमकियां देना शुरू कर दिया। युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी तक दे डाली।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में उतरे विद्युत कर्मचारियों की आंखें खोलने वाला बयान, देखें वीडियो


सिरफिरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल इस धमकी से डरे सहमे परिजनों ने पटियाली थाना पुलिस की शरण ली और आरोपी को नामजद कर पटियाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के परिजनों की मांग है कि आरोपी को कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में किसी और युवती के साथ कोई ऐसी अप्रिय घटना घटित न हो।

यह भी पढ़ें- DM अखिलेश ने चार्ज लेते ही खनन माफिया पर कसा शिकंजा, दरोगा पर भी कार्रवाई